यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आया: सीएम रेखा

0
Yamuna-River

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात 10 बजे चेतावनी के निशान 204.50 मीटर से भी नीचे 204.44 पर आ गया और प्रभावित लोगों को उनके क्षेत्रों में वापस भेजने का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि कई लोगों ने अभी से जाना शुरू कर दिया है। यमुना का जलस्तर मंगलवार सुबह 5 बजे खतरे के निशान को पार करते हुए 205.95 मीटर पर पहुंचने के बाद लगातार कमी आ रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यमुना बाजार और आसपास के निचले इलाकों के लोगों को वीरवार को वापस उनके स्थानों तक पहुंचाया जाएगा, क्योंकि जल स्तर चेतावनी के निशान से नीचे चला गया है और लगातार कम ही हो रहा है।आम तौर पर हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह दर 352 क्यूसेक होती है, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी का प्रवाह बढ़ जाता है। बैराज से छोड़े गए पानी को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जल निकासी की दर, आवक से अधिक बनी हुई है। आश्वस्त रहें, हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारी निगरानी और प्रबंधन प्रणाली चौबीसों घंटे सक्रिय है और हर स्थिति पर गहन नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *