भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1775-तत्कालीन बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (कोलकाता) में फांसी दी गयी।
1852-उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी आचार्य प्यारे मोहन का जन्म।
1874-जापान ने इंगलैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरु की।
1890-चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म।
1901-भारत के प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म।
1914-अमेरिका में पहली इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1921-अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1923-हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।
1945-अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
1949-इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
1960-अफ़्रीक़ी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1969-भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म।
1975-भारतीय अभिनेत्री काजोल मुखर्जी का जन्म।
1991-न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश बनी।
1996-अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
1998-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चन्द्र गोगोई का निधन।
1999-चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
2000-भारत के महान और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक लाला अमरनाथ का निधन।
2001-भारत की महिला पहलवानों में से एक अंशू मलिक का जन्म।
2002-गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
2008-भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2010-कश्मीर के लेह में बादल फटने के बाद आयी बाढ़ में 115 लोगों की मौत हुई।
2011-नासा के वैज्ञानिकों के द्वारा मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया गया था।
2013-भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
2014-प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का निधन। उन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
2016-ब्राजील के रियो डी जेनेरो के माराकाना स्टेडियम में 31वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल हुए।
2018-उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन किया गया।
2019-जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 तथा अनुच्छेद 35ए के प्रावधानों को निरस्त किया गया।
2020-उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुताबिक अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।