भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
images

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1522-मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म।
1730-भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म।
1862-अमेरिकी सरकार ने अपना पहला आय कर एकत्र करने का आदेश दिया।
1870-ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई थी।
1914-इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1929-भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म।
1930-यूरोप के देश बेल्जियम में छोटे बच्चों की मजदूरी के लिए कानून बनाया गया।
1947-जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना हुई।
1956-भारत ने अपना पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू किया।
1961-अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म।
1981-भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और शिक्षाविद परशुराम मिश्रा का निधन।
1983-थॉमस संकर अपर वोल्टा के राष्ट्रपति बने।
1997-मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1999-चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001-रूस एवं उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2002-17वें राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड के मैनेचेस्टर में समाप्त हुए।
2004-‘नासा’ ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावला नाम दिया।
2006-उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन।
2007-मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
2008-सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
2013-अलकायदा के हमले के बारे में जानकारी के कारण अमेरिका ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में 22 दूतावासों को बंद किया।
2014-हमास और इजरायल 72 घंटों के लिए युद्धविराम पर सहमत हुए।
2020-भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *