भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1658-औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया।
1880-प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।
1916-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म।
1924-मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1933-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
1940-भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।
1947-प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म।
1948-भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
1980-भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का निधन।
1982-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1992-नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।
1993-भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।
1998-सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
1998-भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला का जन्म।
2003-इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
2004-आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।
2005-उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
2006-फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।
2006-श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
2007-भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2008-थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
2010-पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत।
2012-प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
2020-पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आर. डी. प्रधान का निधन।
2021-भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट मान कौर का निधन।