भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
images (1)

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1619-अमेरिका में पहली प्रतिनिधि सभा वर्जीनिया के बर्गेस के हाऊस में बुलाई गई।
1825-माल्दन द्वीप की खोज हुई।
1836-अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
1882-प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म।
1886-देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म।
1909-राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
1923-20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म।
1932-अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
1938-पहला बच्चों का कॉमिक द बीनो ब्रिटेन में प्रकाशित हुआ।
1942-जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
1966-इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता।
1969-उड़िया साहित्यकार अर्टाबल्लाभा मोहंती का निधन। भारत सरकार ने उन्हें साल 1960 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।
1980-वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली।
1982-सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000-संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
2001-श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
2002-कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2004-भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।
2006-हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
2007-चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
2008-नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
2010-काबुल में दो अमेरिकी दूतावास की कारों में आग लगा दी गयी है।
2011-ज़ारा फिलिप्स, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पोती ने माइक टिंडेल से शादी की।
2012-उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित।
2019-भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *