पति को था बेवफाई का शक, ऐक्टर पत्नी पर स्प्रे डालकर चाकू से गोदा

बेंगलुरु{ गहरी खोज }: बेंगलुरु में एक कन्नड़ टीवी ऐक्टर और ऐंकर के पति ने उसे चाकू से गोद डाला। जानकारी के मुताबिक ऐक्टर मंजुला श्रुति के पति को उनपर विवाहेतर संबंधों का शक था। श्रुति अपने पति के साथ हनुमंतनगर थाने के मुनेश्वरा इलाके में रहती थीं। श्रुति ने अमृतधारा नाम के सीरियल से अपनी पहचान बनाई है। श्रुति की शादी 20 साल पहले अमरेश से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज की थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। हनुमंतनगर में वे किराए के मकान में रहते थे। बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी की अनबन ही रहती थी। उनमें झगड़ा हुआ करता था। तीन महीने पहले श्रुति अपने भाई के पास रहने चली गई। एक घर को लेकर भी उन दोनों में विवाद हुआ था। श्रुति ने हनुमंतनगर थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तीन महीने के बाद बीते गुरुवार श्रुति अपने पति के घर गई रिपोर्ट के मुताबिक घटना 4 जुलाई की है। । दोनों बच्चे जब कॉलेज चले गए तो अमरेश ने कथित तौर पर श्रुति पर हमला किया आरोप है कि अमरेश ने पहले पेपर स्प्रे का प्रयोग किया और इसके बाद चाकू से हमला किया। उसने श्रुति के सीने, जांघ और गर्दन पर वार किए। इसके अलावा अमरेश ने श्रुति का सिर दीवार से टकरा दिया।विक्टोरिया अस्पताल में श्रुति का इलाज चल रहा है। हनुमंतनगर थाने में आरोपी पति के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पुलि ने यह भी कन्फर्म किया है कि पहले भी दोनों के बीच घरेलू हिंसा को लेकर विवाद हुआ था और हनुमंतनगर थाने में ही दो केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।