भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
Rani-Lakshmi-Bai

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1576: अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1758: फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।
1812: अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1815: वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।
1858: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट लड़ाई के मैदान में ब्रिटिश सेना से लोहा लेने के बाद मारी गईयी।
1941: तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1946: गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।
1956: भारतीय संसद ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम को पास किया।
1972: ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।
1978: चीन और पाकिस्तान को जोड़ने वाले 1300 किलोमीटर लंबे काराकोरम हाईवे का काम पूरा हुआ।
1979: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1983: अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सैली राइड को अंतरिक्ष में भेजा गया। अंतरिक्ष में जाने वाली वे पहली अमेरिकी महिला हैं।
1987: एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला।
2009: नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।
2012: शलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *