भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1674-छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ।
1699-16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का जन्म।
1748-पटियाला रियासत के महाराजा अमर सिंह का जन्म।
1879-भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय का जन्म।
1891-‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म।
1916-अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919-फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1930-हिन्दी फिल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म।
1939-भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म।
1957-दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का निधन।
1968-दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म।
1981-बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई थी, जिससे लगभग 800 लोगों की मौत हो गई थी।
1988-भारतीय क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे का जन्म।
1995-पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997-बैंकॉक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2001-नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002-इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004-पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005-ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007-दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008-कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
2020-हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक बासु चटर्जी का निधन।