कैलाश मानव राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित

उदयपुर{ गहरी खोज }:चार दशक से दिव्यांगता और मानवता के लिए सेवारत नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री कैलाश चंद्र अग्रवाल ..मानव.. को लक्ष्मीपत सिंघानिया. आईआईएम, लखनऊ राष्ट्रीय नेतृत्व पुरस्कार 2023-24 से सम्मानित किया गया है। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार नयी दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थी, जिन्होंने श्री अग्रवाल को प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र दिया।
संस्थान की ओर से संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने यह पुरस्कार स्वीकार किया।