पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति वेटिकन सिटी जाएंगी

0
images (4)

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज वेटिकन सिटी जाएंगी ।
विदेश मंत्रालय के अनुसार परम पावन पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने और भारत सरकार और लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू 25-26 अप्रैल को वेटिकन सिटी का दौरा करेंगी।
भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
राष्ट्रपति आज वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित करके परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और शनिवार 26 अप्रैल को, राष्ट्रपति वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में परम पावन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लेंगी, जिसमें दुनिया भर के गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।
पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया था और कहा था कि भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा।
विदेश और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करने के लिए 22 अप्रैल को नई दिल्ली में अपोस्टोलिक नुन्सिएचर (होली सी का दूतावास) गये थे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि परम पावन पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रकाश स्तंभ के रूप में याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *