इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में ‘भरतमुनि दीर्घा’ का उद्घाटन

0
2025_4$largeimg24_Apr_2025_094501840

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में बुधवार को कला-जगत के मुखौटों की स्थायी दीर्घा का उद्घाटन हुआ।
इस दीर्घा का नाम ‘भरतमुनि दीर्घा’ रखा गया है, जिसमें विभिन्न आकार और रंगों के मुखौटे प्रदर्शित किए गए हैं। यह दीर्घा केंद्र के ‘कंजर्वेशन और ऑर्काइव डिविजन’ की ओर से प्रारंभ की गई है। उद्घाटन समारोह में संस्थान के सदस्य सचिव प्रो. सच्चिदानंद जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर डॉ. जोशी ने कहा, “दीर्घा में रखे गए मुखौटे विभिन्न स्थानों की संस्कृति और कला का प्रतीक हैं।”
इस मौके पर ‘कंजर्वेशन और ऑर्काइव डिविजन’ के अध्यक्ष प्रो. अचल पंड्या, डॉ. प्रियंका मिश्रा (निदेशक, प्रशासन), प्रो. प्रतापानंद झा (डीन, अकादमिक), प्रो. सुधीर लाल (अध्यक्ष, कला कोश विभाग) और मीडिया नियंत्रक अनुराग पुनेठा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *