भोजपुरी फिल्म “नारी” जल्द होगी रिलीज़,

0
naari

महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह फिल्म बदल सकती है सोच

पटना: भोजपुरी सिनेमा एक बार फिर सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए तैयार है। बहुत जल्द सिनेमा घरों में रिलीज़ होने जा रही है भोजपुरी फिल्म “नारी”, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म का निर्माण विश्वमूर्ति फिल्म्स प्रोडक्शन और पिकाशो फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्माता नरेंद्र गुप्ता, संजय पांडेय और देव बंशल  हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में संजना पांडेय नजर आएंगी, जबकि मुख्य अभिनेता हैं गौरव झा। इनके अलावा फिल्म में मटरु   सुबोध सेठ, साहिल सिद्दीकी, जय सिंह राठौड़, माया यादव, सुजान सिंह, और पिंकी सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन सोम भूषण श्रीवास्तव ने किया है, और संगीतकार हैं मुन्ना दुबे। फिल्म की शूटिंग बिहार की राजधानी पटना में की गई है, जो इसे एक स्थानीय और वास्तविकता से जुड़ा माहौल प्रदान करती है।

“नारी” एक ऐसी फिल्म है जो महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करती है, उनके संघर्ष, उनकी जीत और आत्मविश्वास को परदे पर खूबसूरती से दर्शाती है। यह फिल्म समाज के उस नजरिए को बदलने की कोशिश करती है, जिसमें आज भी कई जगहों पर महिलाओं को दोयम दर्जे का समझा जाता है। फिल्म “नारी” से दर्शकों को न सिर्फ मनोरंजन की उम्मीद है, बल्कि यह फिल्म समाज में एक सार्थक संदेश देने की क्षमता भी रखती है। अब दर्शकों को बेसब्री से इसके रिलीज़ होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *