अक्षय कुमार ने अजय देवगन को फिल्म रेड 2 के लिये बधाई दी

0
AJAY-AKSHAY

मुंबई{ गहरी खोज } : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अजय देवगन को उनकी आने वाली फिल्म रेड 2 के लिये बधाई दी है।
फिल्म रेड 2 का ट्रेलर हाल हीं में रिलीज हुआ है।फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रेड 2 में रितेश देशमुख खलनायक का किरदार निभाते नजर आयेंगे।
वहीं अब अजय देवगन के दोस्त अक्षय कुमार ने अजय देवगन को उनकी फिल्म रेड 2 के लिए बधाई दी है। अक्षय कुमार में इंस्टा स्टोरी पर फिल्म रेड 2का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, भाई! क्या ट्रेलर था। मैं दुआ करता हूं कि 75वीं रेड थिएटर्स में 75 हफ्ते पूरे करे। #रेड 2 के लिए बधाई। वहीं रितेश देशमुख को टैग करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा,’तुम पर खलनायक का रोल जमता है।’
फिल्म रेड 2 में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म रेड 2 का निर्माण टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार किया है। राज कुमार गुप्ता निर्देशित ‘रेड 2’ एक मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *