पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने चलाईं 30 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

0

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 16 एवं 17 जून को 30 से अधिक परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। रेलवे के अनुसार परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण रेलखंडों पर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
रेलवे ने बताया कि इससे पहले 14 जून को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुल 19 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जिनमें दानापुर मंडल द्वारा 12 तथा समस्तीपुर मंडल द्वारा 7 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था।
दूसरे चरण के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में पाटलिपुत्र–किशनगंज, पटना–नरकटियागंज, पाटलिपुत्र–अररिया, पाटलिपुत्र–नौगछिया, पटना–भभुआ, पटना–गया, बक्सर–पटना, बक्सर–दानापुर, किऊल–गया, गया–किऊल, बख्तियारपुर–राजगीर, राजगीर–बख्तियारपुर, बेतिया–हाजीपुर, समस्तीपुर–सीवान, सहरसा–हाजीपुर तथा अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *