जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की हुई मौत, पिछले 10 दिनों में तीन बंदियों की हाे चुकी मौत

0
ab5b0562e555b59a049ba715f375697f

जगदलपुर{ गहरी खोज }: बस्तर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत केंद्रीय जेल में बलात्कार के आरोप में बंद एक कैदी की आज मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसकी बीपी बढ़ गया था, जिसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं केंद्रीय जेल में पिछले करीब 10 दिनों के अंदर जेल में बंद यह तीसरे कैदी की मौत हुई है।
जेल प्रशासन के अनुसार मृतक कैदी सुदु कश्यप (60 वर्ष ) करेंकोट नयापारा, थाना मारडूम, जिला बस्तर का निवासी था। बलात्कार के एक मामले में 28 अक्टूबर 2025 से जगदलपुर के केंद्रीय जेल में बंद था। केंद्रीय जेल में पिछले 10 दिनों के अंदर लगातार तीन बंदियों की मौत होने से जेल प्रबंधन और कैदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि हर मामले में मौत के कारण अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाैरतलब है कि पिछले 10 दिनों में इससे पहले 2 मौतें भी हुईं, जिसमें से एक केंद्रीय जेल में बंद महिला कैदी रयमती बघेल ( दरभा निवासी)ने कुछ दिन पहले ने आत्महत्या कर ली थी। बैरक में ही उसने फांसी लगा ली थी। महिला अपने ही चाचा की हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद थी। इसके अलावा नक्सल मामले में बंद रमेश कुंजाम (33वर्ष) की भी मौत हुई थी। रमेश बाथरूम में गिर गया था। उसे गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसकी जान चली गई थी।
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा मर्ग कायम कर न्यायिक दंडाधिकारी की निगरानी में जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर मौतों की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *