गुजरात में आईटीआई आधुनिकीकरण को मिलेगी रफ्तार,

0
1

2026-27 में शुरू होंगी 114 नई परियोजनाएँ

गांधीनगर, 23 जुलाई: गुजरात सरकार राज्य की आईटीआई संस्थाओं को आधुनिक बनाने और युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार ‘न्यू एज’ स्किल्स उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में राज्यभर में आईटीआई भवन, कार्यशाला निर्माण और रिनोवेशन से जुड़ी 177 परियोजनाएँ चल रही हैं, जबकि वर्ष 2026-27 में 114 नई परियोजनाएँ शुरू करने की योजना बनाई गई है।

श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कुंवरजीभाई बावळीया ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि आईटीआई में दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएँ, डिजिटल सेवाएँ, आधुनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उद्योगों की मांग के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *