पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
धर्मशाला{ गहरी खोज }: जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पालमपुर की टीम तीन आरोपियों को 5.59 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है। पुलिस द्वारा गश्त के दौरान शक के आधार पर गाड़ी नंबर पीबी01ई-7044 में सवार तीन आरोपियों के कब्जे से यह चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपियों की पहचान आशीष पुत्र तरसेम लाल निवासी पीरुबंदा सलेम टावरी गली नम्बर 2, नजदीक शमशान घाट, लुधियाना पंजाब, उम्र 24 वर्ष, ईशान पुत्र ज्ञान चन्द निवासी निवासी खैरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा, उम्र 38 वर्ष तथा वरुण सहोता पुत्र दीपक सहोता निवासी सोणी मोहल्ला, भारत नगर चौक, कचहरी नजदीक पेट्रोल पंप, लुधियाना पंजाब, उम्र 21 वर्ष शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना पालमपुर की टीम गश्त व सूचना एकत्रित करने हेतू सुरड़ी नजदीक ओम प्रोजैक्ट रोड पर मौजूद थे तो एक टैक्सी गाड़ी नंबर पीबी01ई-7044 को शक के आधार पर जांच हेतु रोका गया। गाड़ी चालक द्वारा पूछताछ के दौरान घबराहट व संदिग्ध गतिविधियां पाई जाने पर मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर गाड़ी को भी पुलिस द्वारा कब्जा में ले लिया गया है।
