महाराष्ट्र विधान परिषद मे 10 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का हुवा शपथ ग्रहण

0
9f26da23926f70592503df14a50141e8

सभापती प्रा. राम शिंदे ने दिली पद और गोपनीयता की शपथ

मुंबई{ गहरी खोज }: विधान परिषद की द्विवार्षिक चुनाव में 9 और उपचुनाव में 1 सहित कुल 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज विधान भवन के मध्यवर्ती सभागृह में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। विधान परिषद के सभापती राम शिंदे ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित मंत्रिमंडल के कई मान्यवर उपस्थित थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जिशान सिद्दीकी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इनमें 9 सीटों के लिए नियमित चुनाव और 1 सीट के लिए उपचुनाव घोषित किया गया था। 12 मई 2026 को मतदान होना था। लेकिन सभी 10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के कारण चुनाव निर्विरोध हो गया। विधानसभा में वर्तमान पार्टी संख्याबल के अनुसार सीटों का वितरण किया गया, जिसमें भाजपा को सर्वाधिक 6 सीटें मिली हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

  • प्रमोद जठार
  • सुनील कर्जतकर
  • माधवी नाईक
  • संजय भेंडे
  • विवेक कोल्हे
  • प्रज्ञा सातव (उपचुनाव)

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)

  • डॉ. नीलम गोऱ्हे
  • बच्चू कडू

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट)

  • अंबादास दानवे

राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट)

  • जिशान सिद्दीकी

वर्तमान विधानसभा में पार्टी बलाबल

वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के 131 सदस्य हैं, शिवसेना (शिंदे गुट) के 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के 40 सदस्य हैं।

विपक्षी दलों में:

  • शिवसेना (ठाकरे गुट) — 20 सदस्य
  • कांग्रेस — 16 सदस्य
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) — 10 सदस्य

इसके अलावा समाजवादी पार्टी, जनसुराज्य शक्ति, राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एमआईएम, सीपीआई (एम), पीडब्ल्यूपीआई, राजर्षि शाहू विकास आघाडी और निर्दलीय सदस्य भी विधानसभा में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *