उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी: केशव
लखनऊ{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने असम में लगातार तीसरी बार भाजपा- एनडीए सरकार बनने पर मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ! केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को असम रवाना होने से पूर्व अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकारों ने देश की राजनीति में विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई मिसाल कायम की है।
उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूर्वोत्तर के अहम व संवेदनशील राज्य असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में जीत का परचम फहराने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी। जनता का भाजपा-एनडीए पर अगाध भरोसा है। इसलिए, फिर एक बार भाजपा-एनडीए सरकार बनना तय है।
