पुलिस को देखकर भाग रहे तस्कर की कार टकराई विद्युत पोल से
जोधपुर{ गहरी खोज }: भोजासर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां बिजली खंभे से टकराने से क्षतिग्रस्त हुई अज्ञात वेन्यू कार से 60 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के अनुसार भोजासर थानाधिकारी जमील खान मय टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध वेन्यू कार का पीछा किया। इस दौरान सरहद बांसवाडा नगर के पास रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराने से चालक कार छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने कार की जांच की। तब उसमें से 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया। अज्ञात तस्कर द्वारा प्रयुक्त वेन्यू कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस थाना भोजासर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और अज्ञात आरोपी की तलाश तथा अनुसंधान जारी है।
