शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
c06ce685f68de7e6e53d1eeb29e871a7

सिरसा{ गहरी खोज }: जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडि़ता से लंबे समय तक संबंध बनाए और बाद में शादी किसी और लडक़ी से कर ली। भेद खुलने पर पीडि़त युवती परिजनों को साथ लेकर थाना में पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक कोमल सिंह ने सोमवार को बताया कि महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उसके पिता का परिचित था तथा उसका उनके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और करीब ढाई वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीडि़ता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने दवाई दिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया।
आरोपी लगातार उसे शादी का झांसा देता रहा और किसी को भी घटना के बारे में न बताने के लिए कहता रहा। 25 अप्रैल 2026 को आरोपी ने किसी अन्य लडक़ी से विवाह कर लिया। इसके बाद पीडि़ता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत लीगल एडवाइजर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जिले के गांव शाहपूर बेगू क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान पारस के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव शाहपूर बेगू क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस जब गांव शाहपूर बेगू के पचायंत भवन के पास पहुचीं तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *