बिहार से भागकर मीरजापुर में छिपा 25 हजार का इनामी गिरफ़्तार

0
ef4c67871db4931ad996668be6b74f5e

मीरजापुर{ गहरी खोज }: बिहार राज्य में गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले की अहरौरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती ने बताया कि अहरौरा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना मड़िहान में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित आरोपित इलाके में मौजूद है।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इम्तियाज उर्फ राजू कुरैशी पुत्र हकरू निवासी कसाई टोला थाना चैनपुर जनपद भभूआ, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ बिहार और यूपी के राज्य में पशु तस्कर जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामला थाना मड़िहान में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *