नीट यूजी परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी पहल: राजस्थान में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वीडियो में जाने छात्रों को मिलेगी राहत

0
3225b83528cb60cc1dbed744d16fa76c

जयपुर{ गहरी खोज }: 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा (NEET UG) को देखते हुए राजस्थान में रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने जयपुर, अलवर और चूरू–जयपुर रूट पर अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम परीक्षा के दिन बढ़ने वाली भीड़ और यात्रियों की परेशानी को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जयपुर मंडल की सीनियर डीसीएम पूजा मित्तल ने बताया कि परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए एक-एक ट्रिप की दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन विशेष रूप से परीक्षा के दिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को यात्रा में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।रेलवे का कहना है कि परीक्षा के दौरान स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
नीट यूजी परीक्षा को लेकर राजस्थान में व्यापक तैयारी की गई है। राज्य के 27 जिलों में कुल 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
रेलवे की इस पहल से न केवल छात्रों को बल्कि उनके अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचना इस परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में स्पेशल ट्रेनों की सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *