विश्व हिंदू परिषद ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

0
27668706758ed6077b82ccb60da0eb7c

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हिंदू समाज की सुरक्षा और सहायता के लिए गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर (9891061112) जारी किया। इस पर व्हाट्सऐप संदेश के जरिए दिल्ली के लोग अपनी समस्या भेजे सकते हैं। विहिप के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना और प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि सहायता के लिए सिर्फ व्हाट्सऐप पर जय श्री राम या हर हर महादेव लिखना है जिसके बाद एक गूगल फॉर्म मिलेगा जिसमें पूर्ण विवरण देना है। उन्होंने भरोसा दिया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत करने वाले या सहायता मांगने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि यदि किसी हिंदू को अन्य मज़हब के व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा हो, तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर सिर्फ व्हाट्सऐप की सुविधा है। नागरिक अपनी समस्या, प्रश्न या सुझाव केवल व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से ही भेजें। दिल्ली के नागरिक अपनी सुरक्षा और सहयोग के लिए इस नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *