गांगुली के बाद अब शेन वॉटसन भी एआई कोचिंग मंच कबुनी से जुड़े

0
dcwqwqqqq

मुंबई{ गहरी खोज }: क्रिकेट प्रशिक्षण को नया रूप देने वाले एआई से संचालित खेल प्रौद्योगिकी मंच कबुनी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपना ‘सुपर कोच’ नियुक्त किया। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले साल ब्रिटेन स्थित इस स्टार्टअप के साथ हाथ मिलाया था। कबुनी ने बयान में कहा, ‘‘यह अनुबंध कबुनी की अत्याधुनिक तकनीक को वॉटसन की क्रिकेट की गहरी समझ के साथ जोड़ता है।’’ कोचिंग का यह विशेष मंच खिलाड़ियों की गतिविधियों और सही समय पर गेंद का अनुमान लगाकर इसे सरल और उपयोगी फीडबैक में बदलकर पारंपरिक नेट अभ्यास को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वाटसन ने इस अनुबंध के बारे में कहा, ‘‘कबुनी को लेकर जो चीज मुझे उत्साहित करती है, वह यह है कि यह सुधार को कितना सरल बना देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में बहुत छोटे-छोटे बदलावों का महत्व होता है और उन एक प्रतिशत बदलावों की पहचान करके और उन पर अमल करने की क्षमता बहुत बड़ा फर्क ला सकती है। कबुनी प्रशिक्षण को इस तरह से स्पष्टता प्रदान करता है कि किसी भी स्तर के खिलाड़ी इसे समझ सकें और इसका फायदा उठा सकें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *