चीन की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में पांच प्रतिशत की दर से बढ़ी

0
2024_4image_13_50_120854857china

हांगकांग{ गहरी खोज }: चीन की अर्थव्यवस्था में 2026 की पहली तिमाही में तेजी आई और यह सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की दर से बढ़ी। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। जनवरी-मार्च 2026 के आंकड़े अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर रहे और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दर्ज 4.5 प्रतिशत वृद्धि से भी अधिक हैं। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चीन, ईरान युद्ध के अल्पकालिक प्रभावों का सामना करने में सक्षम रहेगा जो अब अपने सातवें सप्ताह में है। यह युद्ध ऊर्जा कीमतों को बढ़ा रहा है, महंगाई को बढ़ा रहा है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, दीर्घकाल में चीन के निर्यात की वैश्विक मांग जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस सप्ताह चीन के लिए 2026 की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 4.4 प्रतिशत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *