कानपुर में टक्कर मारने के बाद ऑटो पलटा, दाे बहनें घायल

0
a42df6a362f6eb405c697a246a0ffdaf

कानपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश में जनपद कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने दो बहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो उन्हीं के ऊपर पलट गया और दोनों बहने गयीं। राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैलट रेफर कर दिया। पुलिस आरोपित ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है।
चकेरी के सनिगवां इलाके में रहने वाले अकबर खान ने बुधवार काे बताया कि परिवार में चचेरे भाई के बेटे की शादी होनी है, जिसे लेकर तैयारियां काफी जोरों शोरों से चल रही हैं। ऐसे में उनकी पत्नी शबाना अपनी दो बेटियों बुसरा और समरा के साथ किसी आवश्यक कार्य के लिए लाल बंगला गई थीं। वापसी के दौरान रामादेवी चौराहे पर ऑटो का इंतजार कर रही थी ऐसे में एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी और फिर उन्ही पर पलट गया।
गनीमत की बात यह रही कि शबाना को इस घटना में किसी तरह की कोई चोट नहीं आई, लेकिन दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। गुस्साई भीड़ ने ऑटो चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थाना प्रभारी अजय प्रकाश राय ने बताया कि ऑटो चालक को हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनाें की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *