देवरिया डीएम ने वकील की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए

0
45105ae977da892c995cf0a4388623a1

देवरिया{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेन्द्र सिंह की पांच अप्रैल को मौत हो गई थी। इस मामले में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वीर प्रताप सिंह ‘वीरू भैया’ ने 14 अप्रैल को वकील के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तत्कालीन बरहज के उपजिलाधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। प्रकरण की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मृत्यु के कारण की मजिस्ट्रियल जांच कराने का निर्णय किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने नामित अधिकारी निर्देश दिया है कि अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कर तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *