सिंधिया ने वैष्णव से की मुलाकात, चंबल और पूर्वोत्तर की रेल कनेक्टिविटी पर चर्चा

0
c49ad108c67faa9d1d1b8430d2cfefac

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यहां रेल भवन मेंरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान ग्वालियर, गुना और चंबल क्षेत्र सहित पूर्वोत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।
संचार मंत्रालय ने बताया कि बैठक में चंबल क्षेत्र में प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव, नई ट्रेनों के संचालन और नई रेल लाइनों के निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। लंबित रेल विस्तार योजनाओं को गति देने पर भी चर्चा की गई। सिंधिया ने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया। दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर संपर्क और अवसंरचना विस्तार पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की मजबूत कनेक्टिविटी राष्ट्रीय एकात्मता और संतुलित विकास के लिए आवश्यक है। सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार देश के सभी क्षेत्रों को आधुनिक अवसंरचना से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में रेल कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *