छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया
नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: हम सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसमें लीप वर्ष में 29 और सामान्य वर्ष में 28 दिन होते हैं। 17 फरवरी की बात करें, तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से यह साल का 48वां दिन है। इतिहास में यह दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का भी जिक्र है, जब उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लोहा लिया और 17 फरवरी के दिन सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया। देश दुनिया के इतिहास में 17 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।
1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया।
1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना।
1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की।
1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।
1963 : बास्केटबाल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जॉर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ‘एयर जॉर्डन’ के नाम से पुकारा गया।
1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन के बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया।
1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।
1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।
2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया।
2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन।
2009 : चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2019 : जिम्बाब्वे के बचावकर्मियों ने तीन दिन से सोने की खदान में पानी में फंसे आठ अवैध खनिकों को जीवित बाहर निकाल लिया।
2020 : बुर्किना फासो में चर्च के पास हमले में 24 की मौत।
2021: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
2022: उच्चतम न्यायालय ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया।
2023: पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का 93 साल की उम्र में कोलकाता में निधन।
2024: प्रक्षेपण यान जीएसएलवी ने मौसम पूर्वानुमान संबंधी उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया । इसी दिन अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन ।
