मुख्यमंत्री का यूएस दौरा – पांचवां दिन

0
PZ

मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का न्यूयॉर्क में वन-टू-वन बैठकों का दौर

  • आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक किंड्रिल के ग्लोबल हेड ऑफ डिलीवरी के साथ बैठक
  • एसेट मैनेजमेंट और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की अग्रणी कंपनी ब्लैकरॉक के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ बैठक
  • न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए फ्यूल स्टोरेज सॉल्यूशन प्रदान करने वाली होल्टेक इंटरनेशनल के साथ बैठक
  • किंड्रिल कंपनी एआई स्ट्रैटेजी और स्टार्टअप तथा स्टूडेंट्स को नॉलेज, स्किलिंग और मेंटरशिप के लिए राज्य सरकार को सहयोग देने को उत्सुक
  • भारत और गुजरात में ईटीएफ के अपार अवसरों के संबंध में ब्लैकरॉक के साथ फलदायी परामर्श
  • गिफ्ट सिटी में विश्वस्तरीय फाइनेंशियल इकोसिस्टम के साथ गुजरात को एसेट मैनेजमेंट में ग्लोबल हब बनाने की क्षमता

गांधीनगर, 21 अगस्त : मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 के पूर्वार्ध में अपने अमेरिका दौरे के पांचवें दिन न्यूयॉर्क में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं।

मुख्यमंत्री ने आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की अग्रणी कंपनी किंड्रिल के ग्लोबल हेड ऑफ डिलीवरी श्री जेकर्सेस कूपर से मुलाकात की। बैठक में एआई स्ट्रैटेजी, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों की स्किलिंग, नॉलेज शेयरिंग तथा मेंटरशिप के क्षेत्र में गुजरात सरकार के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027 में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एसेट मैनेजमेंट और ईटीएफ क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ब्लैकरॉक की सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री समारा कोहेन के साथ बैठक की। इस दौरान भारत और गुजरात में ईटीएफ तथा एसेट मैनेजमेंट क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गिफ्ट सिटी को विश्वस्तरीय फाइनेंशियल इकोसिस्टम के साथ इस क्षेत्र में एक संभावित ग्लोबल हब बताया।

मुख्यमंत्री ने होल्टेक इंटरनेशनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ भी बैठक की। कंपनी ने गुजरात में स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर उत्पादन और अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करने में रुचि दिखाई। बैठक में गुजरात के न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 में स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स सहित न्यूक्लियर पावर इक्विपमेंट को थ्रस्ट एरिया के रूप में पहचान दी गई है।

इन वन-टू-वन बैठकों में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव श्री एम.के. दास तथा गुजरात प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *