बिहार में ईएसआईसी के अंतर्गत और छह जिले अधिसूचित

नयी दिल्ली { गहरी खोज } : श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंतर्गत और छह जिलों को अधिसूचित किया गया है जिनमें अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज शामिल हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां बताया कि आंशिक रूप से अधिसूचित जिले पूर्ण रूप से अधिसूचित किए जा रहे हैं जिनमें अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज है। इससे 24,146 लोगों को स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी।
वर्तमान में, बिहार में कुल 38 जिलों में से 27 पूर्ण रूप से अधिसूचित हैं और 11 जिले आंशिक रूप से अधिसूचित हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद, कुल 38 जिलों में से 33 पूर्ण रूप से अधिसूचित हो जाएंगे और पांच जिले आंशिक रूप से अधिसूचित रहेंगे। बिहार में लाभार्थियों की कुल संख्या 17 लाख 48 हजार 483 है। अधिसूचना जारी होने के बाद यह 18 लाख 42 हजार 69 हो जाएगी।