उड़ीसा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाला पश्चिम बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

0
994664266ff94ae0aeb84f9a9e70789f

नोएडा{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के थाना फेस -2 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपित उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में लाता था, तथा उसे विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों को सप्लाई करता था।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार की शाम को थाना फेस-दो पुलिस ने विश्वजीत मंडल पुत्र आनंद मंगल उम्र 22 वर्ष मूल निवासी जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 93 फुट ओवर ब्रिज के पास से हुई है। इसके पास से पुलिस ने 45 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित दो बैग में भरकर गांजा बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह उड़ीसा से गांजा तस्करी करके एनसीआर में लाता है, तथा उसे ऊंचे दाम पर विभिन्न जगहों पर मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों को सप्लाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *