वीडी सतीसन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, दिल्ली में कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा

0
a0191de76154bff83fc44453d5b446f1

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, दीपा दासमुंशी, अजय माकन और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक की मौजूदगी में केरल के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले 7 मई को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केरल के लिए नए नेता के चयन का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा गया था। इसे लेकर चली लंबी चर्चा के बाद आखिरकार पार्टी की तरफ से केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेतृत्व के लिए वीडी सतीसन के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *