सनराइजर्स के कप्तान कमिंस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

0
pat-cummins-2-ap-1778654242

अहमदाबाद{ गहरी खोज }: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के 168 रन के जवाब में सनराइजर्स की टीम केवल 86 रन पर आउट हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *