प्रेम प्रसंग के चलते पिता ने गला दबाकर की बेटी की हत्या, आराेपित गिरफ्तार

0
37bf62635639efc0f5057bfc7fcec247

बहराइच{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश में बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भक्तापुर में प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने सोमवार देर रात अपनी ही नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने मंगलवार काे बताया कि नाबालिग की पहचान संगीता पुत्री हरिदेव के रूप में हुई है। परिजनों से पता चला है कि संगीता का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले में पहले लड़ाई झगड़ा भी हो चुका है, जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो दिन पहले ही युवक जेल से छूटकर घर आया था। संगीता दोबारा युवक के घर चली गई। इसी बात से गुस्साए पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *