बाड़मेर-हरिद्वार समर होली डे स्पेशल ट्रेन शुरू

0
4da9283a21de8ed91372b3c9b12c0cb0

जोधपुर{ गहरी खोज }: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 11 मई से पटरियों पर दौडऩे लगी और जुलाई के मध्य तक कुल 20-20 फेरे लगाएगी।
जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और बीकानेर के रास्ते चलेगी, जिससे इन शहरों के यात्रियों को भी सीधी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार समर स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।
यह ट्रेन बाड़मेर से तडक़े 4.15 बजे रवाना होगी और बायतु, बालोतरा, समदड़ी व लूणी होते हुए सुबह 8.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद 8.50 बजे आगे के लिए रवाना हो जाएगी। मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा और अंबाला कैंट होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंच जाएगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04812, हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। हरिद्वार से यह सुबह 5.15 बजे चलेगी और सहारनपुर, अंबाला, बठिंडा, हनुमानगढ़, बीकानेर व नागौर के रास्ते रात 2.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यहां से 2.40 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *