रेलवे लाइन मरम्मत के चलते 12 मई काे बंद रहेगा इमली फाटक
जयपुर{ गहरी खोज }: उत्तरी पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे लाइन मरम्मत के चलते 12 मई काे इमली फाटक बंद रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलपथ मरम्मत के कारण जयपुर- गांधीनगर रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या – 219 ( इमली फाटक) 12 मई को सुबह 08 से शाम 6 बजे तक सडक यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
