रोल कट विवाद ने पकड़ा तूल, ‘भूत बंगला’ की टीम ने दी सफाई

0
bhata-bgal-falma_06446984ff2562e

भूत बंगला’ की सफलता के बीच तब्बू का रोल कटने की अफवाह, भड़के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया करारा जवाब
मुम्बई{ गहरी खोज }:बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन इस शानदार कामयाबी के बीच एक विवाद ने सिर उठा लिया है, जिस पर खुद प्रियदर्शन को सामने आकर सफाई देनी पड़ी।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म की एडिटिंग के दौरान एक्ट्रेस तब्बू का रोल छोटा कर दिया गया है, जिससे वह काफी नाराज हैं। कुछ खबरों में तो यहाँ तक कहा गया कि अक्षय कुमार के कहने पर तब्बू के सीन काटे गए।
इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि फिल्म की सफलता के बावजूद ऐसी नकारात्मक खबरें कौन फैला रहा है। मैं इस फिल्म का डायरेक्टर हूँ और एडिटिंग टेबल पर क्या रहेगा, यह मेरा फैसला होता है। तब्बू बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं; उन्होंने जो भी शूट किया था, वह सब फिल्म में मौजूद है।”
अक्षय कुमार पर लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय ने आज तक उनके काम में दखल नहीं दिया है। उन्होंने कहा, “अक्षय ने कभी मुझसे किसी का सीन काटने के लिए नहीं कहा। वे फिल्म देखते जरूर हैं, लेकिन संपादन (Editing) में हस्तक्षेप नहीं करते। जो लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *