यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण तीन रेल सेवाएं प्रभावित

0
342bd16ed55bf5357a4b3863b07fdae7

जोधपुर{ गहरी खोज }: उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर रेलसेवा जो 29 अप्रैल को हावडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीजीएल झांसी-आगराकैंट होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावडा रेलसेवा जो 29 अप्रैल को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-वीजीएल झांसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय संचालित होगी। गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावडा रेलसेवा 29 अप्रैल को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
त्रिपाठी ने बताया कि काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस नांदुरा स्टेशन पर और जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस बारां स्टेशन पर रुकेगी। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इससे यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस नांदुरा पर 13.39 बजे पहुंचेगी और 13.40 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी दिशा की ट्रेन 1.24 बजे पहुंचेगी और 1.25 बजे चलेगी। वहीं हमसफर एक्सप्रेस बारां पर 2.08 बजे आगमन के बाद 2.10 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी ट्रेन 19.53 बजे पहुंचेगी और 19.55 बजे आगे रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *