सपा कांग्रेस का चेहरा अलोकतांत्रिक और कृत्य महिला विरोधी : योगी

0
yogijpg_1776753492042

लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ मंगलवार जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर विरोध किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नए संशोधन को लेकर राजनीति करने, संसद में उसे गिराने के विरोध में आज देशभर जन आक्रोश रैली निकल रही है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन के विरोध में लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बहनों को आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश का एक-एक बच्चा उनकी जायज मांग के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रित है। इनका कृत्य महिला विरोधी है। इनके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकल्प दिया था कि अपने महिला विरोधी छवि को समाप्त करने के लिए, उसका इन्होंने नाजायज दुरुपयोग करने का प्रयास किया है। इसीलिए देशभर में कांग्रेस और उसके सहयोगी महिला विरोधी आचरण के खिलाफ आज विरोध कर रहा है। इतनी भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में महिलाएं इस जन आक्रोश रैली का हिस्सा बनी हैं। आप सबकी उपस्थिति प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के प्रति समर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक है।
योगी ने कहा कि आधी आबादी के लिए मोदी सरकार के कई योजनाएं चलाई हैं। याद कीजिए बेटी बेटी पढ़ाओ, मात्र वंदना योजना, उज्ज्वला योजला, शौचालय निर्माण कार्य, पीएम आवास की योजना या पीएम स्वनिधि योजना हो, महिलाओं को महत्व दिया गया है। ये सभी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने आधी आवादी, युवाओं, गराबों को केन्द्र में रखकर बनाई हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मंत्री बेबी रानी मौर्य, आशीष पटेल, एके शर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, रजनी तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *