अन्नाद्रमुक लोकसभा प्रतिनिधित्व में बदलाव के पक्ष में नहीं: कोवई सत्यन

0
cdwqww

चेन्नई{ गहरी खोज }: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने लोकसभा में 7.2 प्रतिशत सीट पर तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं करने का सुझाव दिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर ‘सच छिपाने’ का आरोप लगाया। सत्यन ने बताया कि द्रमुक द्वारा परिसीमन पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने लोकसभा में 7.2 प्रतिशत सीट पर तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं करने का सुझाव दिया। सत्यन ने ‘एक्स‍’ पर एक पोस्ट में पूछा, “अगर सांसदों की संख्या बढ़ाकर 850 कर दी जाए, तो तमिलनाडु में सांसदों की संख्या बढ़कर 61 हो जाएगी। द्रमुक ने इसे क्यों छिपाया?” उन्होंने पोस्ट में कहा, “अगर झूठ पर कोई किताब लिखी जाए तो एम.के. स्टालिन ही एकमात्र ऐसे लेखक होंगे जो इसे लिखने के योग्य हैं। बेशर्म द्रमुक।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *