गुजरात के अहमदाबाद में नकली नोटों का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

0
b898d71ecd188d46301bf329f75ec965

अहमदाबाद{ गहरी खोज }: गुजरात के अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बीती देर रात अमराईवाड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की है। इस मामले में सूरत की एक महिला समेत कुल 6 आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपिताें के पास से कुल ₹2.90 करोड़ की नकली नोट बरामद हुए हैं। इनमें से ₹2.10 करोड़ अहमदाबाद से और ₹80 लाख सूरत से जब्त किए गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नोटों की गिनती करने में पुलिस को लगभग 6 घंटे का समय लगा।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियन ने आज बताया कि आरोपित चीन से हाई क्वालिटी का पेपर मंगाकर नकली नोट तैयार करते थे। इन नोटों का इस्तेमाल वे खास तौर पर जमीन के सौदों में खपाने के लिए करते थे और इसके लिए आंगड़िया नेटवर्क का भी उपयोग किया जाता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित पहले भी अहमदाबाद में 3-4 वित्तीय लेनदेन कर चुके हैं।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध लग्जरी कार को अमराईवाड़ी में रोका , जिस पर “सत्यम योग फाउंडेशन” लिखा हुआ था। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। आरोपित खुद को सरकारी वाहन दिखाने के लिए भारत सरकार और आयुष मंत्रालय के नाम का दुरुपयोग कर रहे थे।
पूछताछ के दौरान इस पूरे रैकेट के तार सूरत तक जुड़े पाए गए। इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई, जहां उधना इलाके में छापेमारी कर हाईटेक प्रिंटिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। साथ ही ₹80 लाख की नकली नोट भी जब्त किए गए। क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद और सूरत में कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद से ₹2.10 करोड़ और सूरत से ₹80 लाख की नकली नोट बरामद किए। इस मामले में सत्यम योग फाउंडेशन के प्रदीप गुरुजी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आशंका है कि इस गिरोह के और भी बड़े कनेक्शन सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *