उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन 2 मार्च को, धुलंडी 3 मार्च को

0
7b38537b886c75affa782e75de560c91

उज्जैन{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश में उज्जैन स्थित ज्योतिलिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 2 मार्च को प्राचीन परंपरा अनुसार संध्या आरती के पश्चात होलिका दहन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। यह जानकारी मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा महाकालेश्वर को हर्बल गुलाल व परंपरानुसार शक्कर की माला अर्पित की जावेगी । सायं आरती के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन किया जावेगा। वहीं 3 मार्च धुलण्डी के दिन प्रातः 4 बजे भस्मार्ती में सर्वप्रथम भगवान महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा हर्बल गुलाल अर्पित किया जावेगा।

आरतियों के समय में परिवर्तन

4 मार्च से

श्री कौशिक ने बताया कि परम्परानुसार ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर की आरतियों के समय में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।

  • प्रथम भस्मार्ती – प्रात: 04:00 से 06:00 बजे तक।
  • द्वितीय दद्योदक आरती प्रात: 07:00 से 07:45 बजे तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *