महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत पिछले 10 वर्षों में 3 गुना बढ़ी: फडणवीस

0
e336eec916ea89a0ccea39b738c3ea49

मुंबई{ गहरी खोज }: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत पिछले 10 वर्षों में 3 गुना बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं, हर साल 10 लाख नौकरियां बनानी हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि 2012-13 में हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था 13 लाख करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 51 लाख करोड़ हो गई है। सिर्फ 10 साल में यह तीन गुना बढ़ी है। अगर अगले 4-5 साल में सूखा साल नहीं पड़ा, तो हम एक ट्रिलियन हो जाएंगे।
फडणवीस ने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र के सभी पांच जिलों में निवेश आया है। नंदुरबार में निवेश के लिए 3 और कंपनियां चर्चा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) 39 फीसदी महाराष्ट्र में आता है। उन्होंने कहा कि एक बड़ा इंडस्ट्रियल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद कंपनियों को 7 साल लगते हैं, कुछ तो 2 साल में उत्पादन में आ जाती हैं। हमने 2025 में 48 समझौते साइन किए, जिनमें से 88 प्रतिशत लागू हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *