होली पर्व के मद्देनजर विशेष रेल गाड़ियों का संचालन
प्रयागराज{ गहरी खोज }: रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु होली विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत साप्ताहिक गाड़ी 09031 उधना-हसनपुर रोड 15 व 22 फरवरी को तथा गाड़ी 09032 हसनपुर रोड-उधना 16 व 23 फरवरी को यानी 2-2 फेरे चलेगी। गाड़ी 09031 मार्च माह में 1, 8, 15, 22 व 29 को तथा हसनपुर रोड- उधना के लिए 2, 9, 16, 23 व 30 मार्च को चलेगी यानि कुल 5-5 फेरे चलेगी। यह गाड़ी उधना, चालटन, बरदोली, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जं, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए हसनपुर रोड पहुंचेगी। गाड़ी संरचना में सामान्य 20, एसएलआरडी 1 एसएलआर 1 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के मुताबिक इसी प्रकार गाड़ी सं 03009-03010 डानकुनी-आनंद विहार टर्मिनल-डानकुनी विशेष गाड़ी में गाड़ी 03009 डानकुनी से प्रत्येक शनिवार 28 फरवरी एवं 07 मार्च को 2 फेरे लेगी। गाड़ी 03010 आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार 01 व 08 मार्च को 02 फेरे लेगी। गाड़ी संरचना में एसी तृतीय 4, स्लीपर 10, सामान्य 6, एसएलआरडी 2 सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
