फर्रुखाबाद यूथ कांग्रेस 17 फरवरी को विधानसभा घेराव के लिए हाेगा रवाना

0
22c7e3dd2c40e0c39f82a873c7d95aa1

फर्रुखाबाद{ गहरी खोज }: कांग्रेस पार्टी के यूथ कार्यकर्ता मनरेगा बचाओ अभियान के तहत 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। यह जानकारी साेमवार काे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दी। उन्हाेंने ठण्डी सड़क स्थित कैम्प कार्यालय में एटा प्रभारी काेऑर्डिनेटर शिवाशीष तिवारी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में प्रभारी कोऑर्डिनेटर ने कहा कि जो भी साथी लखनऊ चलना चाहते हैं वे चल सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि तीन बजे रात की ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यूथ जिलाध्यक्ष अम्मार अली ने अपील की कि जो भी साथी चलना चाहते हैं वो अपना नाम दें। जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र दुबे ने सभी कांग्रेस व यूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं से चलने के लिए आह्वान किया। बैठक में आरिफ खान एडवोकेट, जिला सचिव शादाब खान, जिला महासचिव आदित्य मिश्रा, जिला सचिव अमरनाथ यादव, शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला सचिव तारिक़ खान, जिला सचिव अभिषेक सिंह, जिला महासचिव आयुष मिश्रा, ऋतिक दिवाकर, अभिषेक राजपूत नगर उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *