रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

0
7761469b4b20cdb639c4d8a5ee502122

जांजगीर-चांपा{ गहरी खोज }: जिले में रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को नवागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओम प्रकाश कश्यप निवासी अवरीद ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 9:30 बजे वह जांजगीर से अपने घर लौट रहा था। अवरीद के पास पहुंचने पर आरोपित उत्तर साहू ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में पहने कटीलेदार चूड़ा से मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 50/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। आज पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित उत्तर साहू (38 वर्ष) निवासी कोड़ाभाट, थाना पामगढ़ को पकड़ लिया।
हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपित ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन तथा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *