असम के रहने वाले 4 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
9a45a886b5c964d9305f475f51dc83a7_924917908

बेंगलुरु{ गहरी खोज }: बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे तालुक के मुत्संद्रा गांव में चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोकाकोला कंपनी के वेयरहाउस में काम करने वाले असम निवासी चार श्रमिक शेड में मृत अवस्था में पाए गए।
मृतकों की पहचान जयंत सिंधे (25), नरेंद्रनाथ (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रात के समय शेड के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद कर खाना बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहकर्मियों ने उन्हें आवाज़ दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब शेड के अंदर जाकर देखा गया तो चारों मजदूर मृत पाए गए। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सुलीबेले पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *