अवैध हेरोइन बेचने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

0
804a1d0f194b9e877120d5111a825f4d

धमतरी{ गहरी खोज }: जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत धमतरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसपी धमतरी के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम ने हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान आरोपितों से 1.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये, दो मोबाइल फोन (कीमत 27,000 रुपये), बिक्री की राशि 5,500 रुपये, सिल्वर फॉइल पेपर, रेपर, एक लाइटर तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई। जब्‍त की गई। संपत्ति की कुल कीमत लगभग 48,000 रुपये है। मामले में थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपित नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, धमतरी, खिलेश उर्फ सोनू देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी इंद्रा नगर, नयापारा वार्ड, धमतरी को आज बुधवार को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजा गया है। एसपी धमतरी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार तथा सेवन पर कड़ी निगरानी रखते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने लगातार कार्रवाई जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *